चोमू उपद्रव मामले में अब तक 110 की गिरफ्तारी

जयपुर। चौमूं कस्बे में देर रात मचे बवाल मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कस्बे में उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहां 110 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब हालात काबू में है। मंत्री बेढम ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस घटना पर वे ओछी राजनीति कर रहे हैं।

मंत्री ने इस मामले में शुक्रवार शाम को कहा कि अतिक्रमण वाले स्थान पर रेलिंग लगाने को लेकर गुरुवार देर रात विवाद हो गया था। पुलिस जब अतिक्रमण कर लगाई गई रेलिंग हटा रही थी, तभी गुस्साए उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर पथराव किया। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात काबू किया और करीब 110 लोगों को हिरासत में लिया है।
बेढम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस घटना पर डोटासरा ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पुलिस की मंशा धार्मिक स्थल हटाने की थी, लेकिन पुलिस सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का काम कर रही थी। ऐसी घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि शांति के प्रयास किए जाने चाहिए । बेढम ने कहा कि उपद्रव करने वाले लोगों को वीडियो, फोटो और अन्य सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है। नियमानुसार उनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई पर विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *