कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की महत्वपूर्ण बैठक आज

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शनिवार को हो रही है। इस बैठक  में मौजूदा राजनीतिक हालात और सरकार के खिलाफ पार्टी के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी। इसके साथ-साथ मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून वीबी ‘जी राम जी’ के खिलाफ भी रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस इस नए कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे. बता दें, बिहार चुनाव में हार के बाद यह की पहली मीटिंग भी होगी। यह मीटिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल 2026 में असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रही है, जिसमें इसकी रणनीति पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विपक्षी पार्टी महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट, 2005 (मनरेगा) को रद्द करने को लेकर सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन के प्लान को फाइनल करेगी। यूपीए शासनकाल के समय के मनरेगा (MGNREGA) की जगह लेने के लिए ‘विकासशील भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन (ग्रामीण)’ बिल हाल ही में खत्म हुए संसद के मानसून सक्ष 2025 में पास हो गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *