बर्ड फ्लू से देश में दूसरी मौत! चिकन खाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, फिर नहीं बच पाई!

Bird Flu: आंध्र प्रदेश में 2 साल की बच्ची ने बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया। यह देश में इस बीमारी से इंसान की मौत का दूसरा मामला है। (Bird Flu)स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बच्ची ने गलती से कच्चा चिकन खा लिया था, जिससे वह संक्रमित हो गई। उसे पहले हल्का बुखार आया, फिर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वैज्ञानिकों ने की पुष्टि

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने पुष्टि की कि बच्ची की मौत का कारण बर्ड फ्लू था। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों में संक्रमण नहीं पाया गया। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने लोगों को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।

क्या होता है बर्ड फ्लू?

राजस्थान पशु विज्ञान विभाग के डॉ. एन.आर. रावत के अनुसार, बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से पक्षियों, विशेषकर मुर्गियों में पाया जाता है। यह अन्य जानवरों और इंसानों में भी फैल सकता है। अमेरिका और भारत सहित कई देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं।

कैसे फैलता है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू का संक्रमण संक्रमित पक्षी या जानवर के संपर्क में आने से होता है। हालांकि, एक इंसान से दूसरे इंसान में इसका प्रसार बहुत कम होता है। संक्रमित चिकन के सेवन से भी यह वायरस फैल सकता है।

क्या चिकन खाने से होता है बर्ड फ्लू?

डॉ. रावत बताते हैं कि चिकन खाने से बर्ड फ्लू का खतरा तब होता है जब चिकन को सही तरीके से पकाया न जाए। अच्छी तरह से पकाया गया चिकन वायरस को खत्म कर देता है, लेकिन वायरस प्रभावित इलाकों में कुछ समय तक चिकन खाने से बचना चाहिए।

बर्ड फ्लू के लक्षण

  • बुखार

  • खांसी

  • सांस लेने में कठिनाई

  • पेट दर्द

बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करें?

  • चिकन को सही तरीके से पकाएं

  • संक्रमित जानवरों या पक्षियों के संपर्क में न आएं

  • हाथ धोकर भोजन करें

राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *