राहुल गांधी समाज में भगदड़ पैदा करना चाहते हैं

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इजरायल-ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट में उपजे हालात पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभाव-अभाव बोलकर समाज में भगदड़ पैदा करना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिनमें राष्ट्रभक्ति है, वो इन हालातों में केंद्र सरकार के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। समाज में सकारात्मक संदेश की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा, पक्ष हो या विपक्ष राष्ट्रभक्ति का भाव होना चाहिए। राहुल गांधी में राष्ट्रभक्ति का अभाव है, इसलिए वे समाज में अभाव-अभाव की बात करते हैं।

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष में भी राष्ट्रीय चरित्र के लोग हैं. वे यह समझते हैं कि जो हमारे पास में सामग्री है, व्यवस्था है उसको सही ढंग से वितरण कर रहे हैं। देश का नेतृत्व सही दिशा में काम कर रहा है. राहुल में थोड़ी कमी है। राहुल हमेशा अभाव पैदा करना चाहते हैं. अभाव-अभाव बोलोगे तो समाज में नागरिकों में संचय का भाव बनता है। जिसके पास तीन सिलेंडर पड़े हैं एक और लाकर रख लेगा। उसे लगता है बाद में मिलेगा या नहीं। राहुल ऐसी सोच पैदा करना चाहते हैं। राहुल समाज में भ्रम फैलाकर भगदड़ मचाना चाहते हैं ताकि देश में अव्यवस्था बढ़े, यह अच्छी बात नहीं है। राजनीति से उठकर राष्ट्रभक्ति का भाव होना चाहिए।
मदन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी में राष्ट्रभक्ति नहीं है, लेकिन विपक्ष में आनंद शर्मा, शशि थरूर जैसे नेता भी हैं, जो कहते हैं कि देश का नेतृत्व सही दिशा में चल रहा है। देश में किसी तरह के भंडारण की कमी नहीं है, पर्याप्त व्यवस्था है। देश शांति और सही तरीके से चल रहा है। संकट के समय योगदान देना चाहिए। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष को खड़ा रहना चाहिए। हम चाहते हैं कि राष्ट्रभक्त देश के पक्ष में भी हो विपक्ष में भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *