कला की विविधताओं में खो गए सुधि दर्शक
एमएनआईटी में आर्ट एग्जीबिशन का पं. विश्व मोहन भट्ट ने किया उद्घाटन
जयपुर। एमएनआईटी, जयपुर और एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 6 दिवसीय नेशनल क्रिएटिव आर्ट फेस्ट कारि 2026 के तहत शुक्रवार को एमएनआईटी के वीएलटीसी सेंटर में आर्ट एग्जीबिशन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पद्म भूषण पं. विश्व मोहन भट्ट ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएनआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन आर्किटेक्ट हबीब खान और निदेशक प्रो. एन.पी. पाढ़ी ने की। विशिष्ट अतिथि एमआईटी-एडीटी के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट प्रो. मंगेश टी. कराड़ थे।
एग्जीबिशन में राजस्थान और महाराष्ट्र के 35 कलाकारों और दोनों शिक्षण संस्थानों के 60 से अधिक छात्रों की 100 से अधिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। इनमें पेंटिंग, स्केच, स्कल्पचर, क्ले मॉडल, वॉल पेंटिंग, मूर्तियां, इंस्टॉलेशन आदि शामिल हैं. इस अवसर पर प्रो. राजीव श्रृंगी, प्रो. तरुष चंद्रा, प्रो. तुषार पनके, प्रो. राजेश एस., प्रो. महेश चोपड़े, प्रो. नचिकेत ठाकुर, प्रो. धनेश्वर बिसॉयी और प्रो. सूरज भोयर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही. गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर इस आर्ट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 12 अप्रैल को शाम 5 बजे होगा।
एमएनआईटी में आर्ट एग्जीबिशन का पं. विश्व मोहन भट्ट ने किया उद्घाटन