जयपुर कांग्रेस का ‘मिशन 100’ पोस्टर का लॉन्च

 

जयपुर शहर जिला कांग्रेस ने किया ‘मिशन 100’ पोस्टर का सॉफ्ट लॉन्च

फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर मिनटों में मिले हजार से अधिक शेयर

जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज *‘मिशन 100’* पोस्टर का फेसबुक और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सॉफ्ट लॉन्च किया।

पोस्टर के सॉफ्ट लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर शुरू हो गई। लॉन्च के कुछ ही मिनटों में पोस्टर को हजार से अधिक शेयर मिल गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अप्रत्याशित समर्थन इस बात का पुख्ता सबूत है कि जयपुर की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी शहर में क्रांति का सूत्रपात करने जा रही है।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि ‘मिशन 100’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि जयपुर के हर वार्ड तक पहुंचने और नगर निगम को सही मायने में जनता के हाथों में लौटाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता का इतना तेज और व्यापक समर्थन मिलना दर्शाता है कि शहर में कांग्रेस की लहर बन चुकी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता इस पोस्टर को अब वार्ड स्तर पर भी व्यापक रूप से प्रचारित कर रहे हैं। पार्टी का दावा है कि ‘मिशन 100’ अभियान के जरिए जयपुर नगर निगम चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *