अभिमन्यु फिर बने सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र सिंह को 10 वोट से हराया। अभिमन्यु शर्मा को 240 और जोगेंद्र सिंह को 230 वोट मिले, जबकि पवन शर्मा को 11 और शिवजी राम जाट को 137 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए कुल 639 में से 619 मत पड़े, जबकि एक वोट निरस्त हो गया।

चुनाव अधिकारी केआर मीणा ने अभिमन्यु शर्मा की जीत की घोषणा करने के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मीणा ने बताया कि सुबह 11 बजे अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ था। सचिवालय के स्वागत कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया था. शाम 4 बजे तक मतदान चला। उसके बाद मतगणना हुई और चुनाव परिणाम जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *