झुंझुनू। झुंझुनू में नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला नबी अगवान नए सभापति निर्वाचित हुए। मतदान में अगवान को 35 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी मनु धनखड़ को 25 वोट मिले।
परिषद के 60 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 30, भाजपा के 15 और निर्दलीय 15 पार्षद विजयी हुए थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने अपने पक्ष में 35 वोट जुटाकर बोर्ड पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा की ओर से भी सभापति पद हासिल करने के लिए पूरी कोशिश की गई, लेकिन मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बहुमत रहा। कांग्रेस की ओर से सांसद बृजेंद्र ओला ने ऐनवक्त तक मोर्चा संभाले रखा और पार्षदों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम किया।