पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान,बीजेपी उम्मीदवार को पीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण में 152 सीटों पर आज गुरुवार को हो रहे मतदान में दोपहर 5 बजे तक 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। कई जगह आपसी भिड़ंत और भाजपा उम्मीदवार की पिटाई की खबरें हैं। बंगाल में 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में आज मतदान हो रहा है। ये सीटें राज्य के 16 जिलों की हैं। 142 सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। सभी राज्यों की मतों की गिनती चार मई को होगी। 2021 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।
मतदान के दिन आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई है। वह हीरापुर पुलिस स्टेशन के एरिया में रहमतनगर इलाके में रहमतनगर हाई स्कूल बूथ पर वोटिंग चेक करने गई थीं। जब वह वहां थीं, तब उनकी कार में तोड़-फोड़ की गई। इसके बाद, वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए हीरापुर पुलिस स्टेशन गईं। भाजपा उम्मीदवार ने इस घटना के बारे में पहले ही चुनाव आयोग में शिकायत कर दी है।

दूसरी ओर सुजापुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सबीना यास्मीन ने केंद्रीय बलों पर मतदान में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय बल कई मतदान केंद्रों पर दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। उनका काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन वे आईडी कार्ड की जाँच कर रहे हैं। इस वजह से मतदान की गति धीमी हो गई है। उन्हें लगता है कि अगर लोग लंबे समय तक धूप में खड़े रहेंगे, तो वे बिना वोट डाले ही वापस लौट जाएँगे। उनका इरादा है कि मतदान कम हो। हम इसकी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
ईसे बीच कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार का आरोप है कि कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिसमें उन्हें चोटें आई और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा, ‘कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में, 8-10 पोलिंग स्टेशनों पर हमारे पोलिंग एजेंटों को जबरदस्ती हटा दिया गया। मैंने खुद दखल दिया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें वापस अंदर जाने दिया जाए। जब ​​मैं जमीनी हालात का जायजा लेने बूथ नंबर 24 पर गया, तो उन्होंने मेरी पूरी टीम और मुझ पर हमला कर दिया।

One thought on “पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान,बीजेपी उम्मीदवार को पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *