परीक्षाओं में ब्लूटूथ से नकल कराता था, एसओजी ने पकड़ा

जयपुर । प्रतियोगी परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करवाने वाले तुलसाराम कालेर और पौरव कालेर के सहयोगी रहे जितेंद्र कुमार बिजारणिया को मंगलवार को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम था। ईओ-आरओ भर्ती और हाईकोर्ट की लिपिक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा में उसने ब्लूटूथ से नकल करवाने में कालेर गैंग की मदद की थी। उसने खुद भी दोनों भर्तियों में ब्लूटूथ की मदद से नकल की थी।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने मंगलवार को बताया कि कालेर गैंग के सहयोगी जितेंद्र कुमार बिजारणिया को गिरफ्तार किया गया है. वह एक साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का ईनाम था। वह चूरू जिले के कनवारी गांव का रहने वाला है. उसे 3 जनवरी तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की लिपिक ग्रेड-2 भर्ती में अभ्यर्थियों को नकल करवाने के लिए पौरव कालेर ने स्पेन से एक जासूसी कैमरा मंगवाया था। इस जासूसी कैमरे के साथ उसने आरोपी जितेंद्र को 12 मार्च 2023 को चूरू की राजकीय सर्वहित करणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने भेजा था. उसने जासूसी कैमरे से पेपर के स्क्रीन शॉट पौरव कालेर तक पहुंचाए और कालेर ने पेपर हल कर अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ के जरिए सवालों के जवाब बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *