युवती को मारकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली

जोधपुर। बुधवार को एक युवक ने पहले तो युवती की हत्या कर दी और फिर खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मामला जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र का बताया जाता है। दोनों मृतकों के परिवार में पहले से ही रिश्तेदारी है। पुलिस ने दोनों के शव एमडीएम मोर्चरी में रखवाए हैं। घटना के बाद युवती के परिजनों ने हत्या करने की रिपोर्ट दी है।

थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक ने बताया कि शोभावतों की ढाणी स्थित यूआईटी कॉलोनी में रहने वाले किशनलाल जांगीड के घर में आत्महत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,तो वहां पर एक युवती मृत मिली। उसके सिर में गैंती की चोट लगी थी और खून बह रहा था, जबकि उसी जगह पर युवक का शव था। जिसकी पहचान कैलाश (27) पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।
किशनलाल के यूआईटी कॉलोनी में दो मकान पास–पास ही हैं। एक मकान में परिवार रहता है, जबकि पड़ोस के मकान में पुत्र कैलाश कंपटीशन की तैयारी के लिए पढ़ाई करता है। उसे घर में अन्य लोगों का आना-जाना बहुत कम रहता है। माना जा रहा है कि मंगलवार देर शाम या रात को युवती वहां आई थी। बुधवार को जब किशनलाल को पता चला कि उसके घर में बेटे ने आत्महत्या कर ली है, तब पुलिस के साथ अंदर जाने पर युवती की मौजूदगी का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *