NewsnViewsTimes

इंग्लैंड को हराकर भारत टी 20 विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में

मुंबई। यहां वानखेडे स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में चौथी बार पहुंची है। दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड…

Read More

ईरानी सुप्रीम लीडर खामनेई की हवाई हमलों में मौत

तेहरान। अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 86 वर्षीय खामेनेई की मौत के बाद उनके सम्मान में ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। तस्नीम और…

Read More

दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल सहित सभी आरोपी बरी

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह ने दोनों को बरी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा…

Read More

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मेरे बीच में बोलोगे, तो चौकड़ी भुला दूंगा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को ग्रामीण विकास पंचायत राज की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मेरे बीच में बोलोगे, तो चौकड़ी भुला दूंगा। डोटासरा ने सरकार पर पंचायत राज चुनाव से भागने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार को पता है कि पंचायत…

Read More

विधायक डूंगर राम गेदर ने विधानसभा में भाजपा सरकार को घेरा

  गरीबों को पट्टों से पूरी तरह वंचित रखा, जलभराव से शहर बेहाल — विधायक डूंगर राम गेदर ने विधानसभा में भाजपा सरकार को घेरा जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सूरतगढ़ के विधायक डूंगर राम गेदर ने मांग संख्या 39 एवं 40 पर बोलते हुए सूरतगढ़ क्षेत्र की उपेक्षा और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर…

Read More

ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

  “PM is Compromised”: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देश की संप्रभुता गिरवी रख रही मोदी सरकार – टीकाराम जूली – विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का जोरदार प्रदर्शन – पंचायती राज और मनरेगा के बजट को लेकर जूली ने सदन में सरकार की वित्तीय विफलताओं की उड़ाई धज्जियां जयपुर। राजस्थान विधानसभा…

Read More

‘टीम अशोक’ ने मनाया भव्य ‘होली मिलन एवं रोटरी का 121वां स्थापना दिवस’

अशोक क्लब में ‘टीम अशोक’ द्वारा भव्य ‘होली मिलन एवं रोटरी का 121वां स्थापना दिवस’ आयोजित; केक काटकर मनाया जश्न जयपुर। अशोक क्लब में कल ‘टीम अशोक’ द्वारा आयोजित ‘होली मिलन और फाग उत्सव’ दोहरी खुशी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल का 121वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

Read More

अमेरिका के साथ नए ट्रेड एग्रीमेंट भारतीय किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’

कन्नूर (केरल)। कन्नूर के पेरावूर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ नए ट्रेड एग्रीमेंट को भारतीय किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ बताया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसकी मौजूदा नीतियां देश की खेती की बुनियाद…

Read More

विधानसभा में उठा बस हड़ताल का मामला

जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल में प्रदेश में चल रही निजी बस आपरेटर्स की हड़ताल को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई। चौमू विधायक डॉ. शिखा मील ने बस हड़ताल को लेकर कहा खाटू श्यामजी मेले में आए हजारों लोग अटके हुए हैं। 70 किमी के सात हजार रुपए ले रहे हैं। दूसरी ओर सरकार…

Read More

दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ेंगे निकाय और पंचायत चुनाव

जयपुर। राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने दो से अधिक संतान वाले व्यक्तियों पर चुनाव लड़ने की पाबंदी हटाने के लिए दो अहम संशोधन विधेयकों को मंजूरी दे दी। ये विधेयक इसी सत्र में सदन में पेश कर पारित कराए जाएंगे। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद कानून मंत्री…

Read More