कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि भाजपा पर हमला करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार 4 महीने होटल में बिताती हैं। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी देश में कम और विदेश में ज्यादा रहते हैं। वे कौन सी योजना को लेकर जाते हैं ?
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा ने पदयात्रा की शुरुआत कोटा के सेवन वंडर पार्क से की, जिसमें l मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई नेताओं ने पैदल मार्च किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार के लोग तो योजना के लिए जाते हैं, लेकिन राहुल गांधी तो विदेश में सरकार को बदनाम करने के लिए जाते हैं और भारत को बदनाम कर देते हैं। कांग्रेस ने केवल देश की संस्था को बदनाम नहीं किया, बल्कि सेना को भी नहीं छोड़ा है।
ये लोग सेना, सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई और ईडी पर सवाल उठाते हैं। पकड़े जाने पर संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। यूपीए के शासन में यह लोग कहते थे कि असहमति को संसद में उठाना चाहिए, लेकिन यह लोग खुद ऐसा करते नजर नहीं आ रहे हैं। अराजकता फैलाने के कार्यक्रम को मुंहतोड़ जवाब देंगे। कांग्रेस की अब केवल दो से तीन राज्यों में सरकार है। इनके कर्म ऐसे हैं कि सरकार वहां भी नहीं रहने वाली है। कोटा में भी राहुल गांधी ने छात्रों को संवाद के नाम पर बुलाया, लेकिन झांसे देकर देश बर्बाद करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में भारत की ताकत है। दुनिया मान रही है कि प्रजातंत्र भारत में है। चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। किसी दल के निर्णय आ जाता है तो वह पक्ष में मजबूत हो जाता है, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में नहीं आने पर लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे तो कुछ मिलेगा। इन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के सारे आंकड़े तोड़ दिए हैं। पहले इन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं। जहां पर जीतते हैं, वहां पर ईवीएम सही है, जहां हार जाते हैं, वहां पर ईवीएम खराब हो जाती है। ये अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ही इमरजेंसी लगाई थी, लेकिन हम देश के लोकतंत्र की व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं के लिए डटे रहेंगे। उन्होंने राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर दिया। चुनाव जीत गए जहां संस्थाएं सही है, चुनाव हार गए, वहां संवैधानिक संस्थाएं खतरे में आ जाती हैं, जबकि संस्थाएं संविधान के दायरे से चल रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारी पार्टी ने लंबे समय तक इसको निभाया है। कांग्रेस पार्टी के दंश भी झेले हैं। कार्यकर्ताओं ने संवेदना में शामिल और जनता का दिल जीता है, तब जाकर सत्ता में आएं हैं। हमारे बुजुर्गों ने साल 1975 की इमरजेंसी का दौर देखा है। इमरजेंसी की बात पूछने पर इन लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। लोगों का परिवार छिन गया है। जब पढ़ाई छूट गई, शादी सगाई टूट गई। ऐसा दंश झेला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाते है और वहां से राशि लेकर आते हैं। देश में जब भी सदन चालू होता है, तब वह संसद में आने की जगह विदेश चलते जाते हैं। उसके बाद देश में अराजकता फैलाने के कार्यक्रम किए जाते हैं, जहां पर ये लोग भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं। भगवान राम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिजन के खिलाफ बोला गया। वहां जिन शब्द का उपयोग किया, वह शर्मनाक स्थिति है. ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
सीएम बोले – राहुल गांधी सरकार को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं