जयपुर से हजारों कांग्रेसजन जायेंगे दिल्ली रैली में

 

जयपुर। आज जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, नेताओं, पार्षदों और पार्षद प्रत्याशियों ने संकल्प लिया कि वे हर वार्ड से 75 से अधिक लोगों को लेकर 1 नवंबर को राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होने वाली *“वोट बचाओ देश बचाओ” रैली में हिस्सा लेंगे।

विशाल तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जयपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि यह रैली देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए की जा रही है। अगर मतदाता सूची में ही बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई है, तो इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था ही खतरे में आ जाएगी। आज राहुल जी के साथ होने का मतलब देश के साथ होना है।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस को देख रहा है। अगर कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन सफल नहीं हुआ, तो देश में लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। जयपुर शहर से विधायक अमीन कागजी ने कहा कि जयपुर इस बार रैली में जाने का रिकॉर्ड तोड़ेगा। यहाँ आए कार्यकर्ताओं का जोश यही बता रहा है।

कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष आर.आर. तिवारी, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शर्मा, पूर्व प्रत्याशी विक्रम सिंह शेखावत , विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा सहित कई पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्षों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विमल यादव ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *