नरेश मीणा ने फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

नरेश मीणा ने फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

खाद के लिए कल से कतार में खड़े किसानों के बीच पहुँचे BSS सुप्रीमो एवं किसान नेता नरेश मीणा, प्रशासन से वार्ता कर तुरंत शुरू करवाया टोकन वितरण

छबड़ा। खाद के लिए कल से लंबी कतारों में खड़े हजारों किसानों की परेशानी की सूचना मिलते ही BSS (भगत सिंह सेना) सुप्रीमो एवं किसान नेता नरेश मीणा मौके पर पहुँचे। किसानों ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही थी, जिससे किसानों में भारी आक्रोश था।

नरेश मीणा ने मौके पर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और तत्काल SDM सहित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। किसान नेता के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने तुरंत टोकन वितरण की व्यवस्था शुरू करवाई, जिससे किसानों को राहत मिली।

SDM से दो टूक—किसानों के साथ मारपीट और अवैध शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं

वार्ता के दौरान नरेश मीणा ने SDM से साफ शब्दों में कहा कि मंडी में किसानों के साथ मारपीट की शिकायतें सामने आ रही हैं और सरेआम शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि आप यहां के प्रशासनिक अधिकारी हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।

नरेश मीणा ने दो टूक कहा कि किसानों के साथ बदसलूकी, मारपीट और मंडी में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान अपनी मेहनत की उपज लेकर मंडी में आता है और उसे सुरक्षा एवं सम्मान मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रशासन से खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने तथा कालाबाजारी और अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

नरेश मीणा ने कहा कि किसान को उसके हक की खाद के लिए रात-रातभर लाइन में खड़ा होना पड़े, यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। किसान अन्नदाता है और उसके सम्मान व अधिकारों के लिए BSS लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *