भारत ने जीता पहला टी20,न्यूजीलैंड की धरती पर जीत से शुरुआत

क्राइस्टचर्च। न्यूजिलेंड की धरती पर अपना दौरा शुरू करते हुए भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेस करके मेजबान न्यूजीलैंड को पहले टी20 में 4 विकेट से मात दे दी। ये भारत का टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इसके अलावा, यह T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज भी है। इससे पहले 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया ने 244 रन का सफल पीछा किया था।
भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस शानदार जीत की नींव भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रखी। दोनों पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में ही 93 रनों की साझेदारी की। संजू ने 33 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जबकि अभिषेक ने 12 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। कप्तान ने 28 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की खास बात ये थी उन्होंने रन रेट को निचे गिरने नहीं दिया। जबकि अक्षर ने 14 गेंद में 24 रन बनाए। आखिर में नमन धीर ने 15 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खोलकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर मे 2-2 विकेट लिए। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
इससे पहले मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने भारत के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी की बदौलत 4 विकेट पर 225 रन बनाए। इसके अलावा टिम सेफर्ट (24), फिन एलन (45), डेरिल मिचेल (28), बेवन जैकब (31) ने अहम योगदान दिया भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *