जयपुर। राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने वरिष्ठ नेताओं को सम्मिलित करते हुए कैंपेन कमिटी का गठन किया है।
रंधावा की ओर से बनाई गई कैंपेन कमिटी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट सहित 20 सदस्य शामिल किए गए हैं। साथ ही अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।
राजस्थान पंचायत चुनावों के लिए रंधावा ने बनाई कांग्रेस कैंपेन कमिटी