दुबई। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के बाद श्री चरण की जोरदार गेंदबाजी की बदौलत भारत एक बार फिर महिला एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन बन गया है।
भारत ने रविवार को दुबई में गत चैंपियन श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैच में शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करके टीम को चैंपियन बना दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शेफाली (68) और मंधाना (59) ने महज 77 गेंद में 129 रन की साझेदारी कर भारत को 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया।
इसके बदा श्री चरणी ने 20 रन देकर चार विकेट और दीप्ति ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए ,जिससे श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई।
श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ( 32 गेंद में 36 रन) टीम के लिए एकमात्र उम्मीद दिख रही थी। उन्होंने विष्मी गुणरत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति ने 10वें ओवर में दोनों को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया।