पेपर लीक मुद्दा,गहलोत – डोटासरा सड़क पर बैठे,गिरफ्तारी दी

 

जयपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरने प्रदर्शन आयोजित किया गए।

देश में नीट परीक्षा के पेपर सहित डेढ़ सौ से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय कर इस्तीफा लेने की बजाय केंद्र सरकार द्वारा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक दिल्ली में लाठीचार्ज किया गया तथा केंद्र सरकार द्वारा ना तो संसद में, ना ही अन्य किसी स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेतृत्व में आज जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर शाम 7:00 बजे कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए विशाल प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक घनश्याम महर, जाकिर हुसैन गैसावत, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक  गंगा देवी, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. अर्चना शर्मा , पुष्पेंद्र भारद्वाज, आर आर तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *