जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,चार की मौत

जयपुर। राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में मंगलवार को एक फटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लगने से 4 मौतें हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की घटना में मरने वालों में एक बच्चा और तीन मजदूरों की मौत हुई है। वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घटनास्थल पर मजदूर तड़पते रहे। बाद में करीब 80 से 90% गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी में बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक समेत एडीएम और सिविल डिफेंस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा के मुताबिक मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
खोह नागोरियान थाना इलाके में आयशा नगर तलाई क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग काफी भीषण थी। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची।
फैक्ट्री के अंदर मजदूर के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सिविल डिफेंस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। पटाखा फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार खोनागोरिया क्षेत्र में लगभग 11:30 आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के साथ एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इस संबंध में भी जांच की जा रही है. वहीं, किस कारण से आग लगी है, इसकी भी जांच की जा रही है।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तत्काल जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि पांच घायलों का बर्न वार्ड में इलाज किया जा रहा है। वहीं, एक व्यक्ति को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। घायलों में अधिकांश लोग 60 प्रतिशत से अधिक तक झुलसे हुए बताए जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद घायलों को अस्पताल में लाया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।
जयपुर फटाखा फैक्ट्री हादसे पर अशोक गहलोत और टीकाराम जूली ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के भीषण हादसे में कई व्यक्तियों की मौत की सूचना दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *