प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन में जयपुर शहर की बड़ी भागीदारी रही

 

जयपुर। नीट पेपर लीक को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के आव्हान बीजेपी कार्यालय घेराव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जयपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शहर की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन नारे लगाते हुए उमड़ पड़े।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता टीकाराम जूली कर रहे थे। घेराव में जयपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक रफीक ख़ान, पूर्व विधायक गंगा देवी, पूर्व अध्यक्ष आर आर तिवारी पार्टी प्रत्याशी अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, विक्रमसिंह शेखावत सहित प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने भी भाग लिया। हज़ारों लोगों के इस जनसैलाब को पुलिस ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर रोक लिया और जेट से पानी का छिड़काव किया गया। ऐतिहासिक घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *