कांग्रेस मजबूत होती है, तो देश मजबूत होता है

 

जाआईपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन बनाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत इंदिरा गांधी भवन के सभागार में एक विशाल सभा आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी  रोहित बोहरा, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागज़ी, सह-प्रभारी रघुवीर सिंह, पार्टी प्रत्याशी आर.आर. तिवाड़ी, अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज,  विक्रम सिंह “विक्सा”, शल सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भारत का स्वर्णिम भविष्य कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा है। अगर कांग्रेस मजबूत होती है, तो देश मजबूत होता है। भाजपा केवल अपनी हार के डर से चुनावों को टाल रही है, क्योंकि वह जनादेश खो चुकी है।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक एवं प्रभारी रोहित बोहरा ने कहा कि जनता भाजपा से थक चुकी है। आज जरूरत इस बात की है कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से सड़क पर उतरे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अमीन कागज़ी ने कहा कि जयपुर में कांग्रेस मजबूती से उभर रही है और वह दिन दूर नहीं है, जब जयपुर में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है, भले ही वह ईडी भेज दे या पुलिस। पूरा राज्य देख रहा है कि स्वयं मुख्यमंत्री और उनका परिवार किस प्रकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है।

कार्यक्रम को सह-प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़, पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना शर्मा, आर.आर. तिवाड़ी, पुष्पेंद्र भारद्वाज, विक्रम सिंह शेखावत “विक्सा”, गिर्राज गर्ग आदि प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *