सूर्यवंशी के शतक पर भारी पड़े ईशान किशन, हैदराबाद की जीत

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी के शानदार शतक पर हैदराबाद भारी पड़ गई। हैदराबाद के उप-कप्तान ईशान किशन की 74 रनों की शानदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और  राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

इससे पहले रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। साथ ही ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक बनाया और राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 228/6 का स्कोर खड़ा किया  जवाब में हैदराबाद के उप-कप्तान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शनादार बल्लेबाजी करके टीम को जोरदार जीत दिला दी।

शुरुआत से ही दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से अपने अर्धशतक पूरे किए। अभिषेक ने 24 गेंदों में और किशन ने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उनकी 132 रनों की साझेदारी आखिरकार 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर टूटी, जब आर्चर ने एक शानदार कैच लपककर अभिषेक को 29 गेंदों में 57 रन पर आउट कर दिया। जबकि किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेलकर आउट हो गए।
इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और क्लासेन ने लक्ष्य का पीछा करने की गति को संभाला। इसके बाद 17वें ओवर में क्लासेन ने एक बड़ा छक्का लगाया, तो नीतीश ने भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। आउट होने से पहले नीतीश ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए। सलील अरोड़ा ने छक्का लगाकर हैदराबाद की 9 गेंद गेंदें शेष रहते ही जीत पक्की कर दी।
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने मैच में 37 गेंद में 103 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 7 चौके और 12 छक्के लगाए। इसके अलावा वैभव ने 36 गेंद में अपनी सेंचुरी पुरी की। ये उनकी आईपीएल में दूसरी सेंचुरी है। इसके साथ वो दो आईपीएल शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए। वहीं वैभव आईपीएल की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *