T20 विश्व कप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

कोलंबो। 2026 की T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले में जिंबॉब्वे ने बड़ा उलट फेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन से जीत दर्ज की। जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप पर दूसरी बार हराया है।

ग्रुप-बी के 19वें मुकाबले में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ज‍िम्बाब्वे के बनाए गए 169 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्स्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही। जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन , टिम डेविड और ट्रेविस हेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार बड़े विकेट 29 रन के अंदर ही गंवा दिए।
हालांकि ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने मिलकर पारी को संभालने की कोश‍िश की। दोनों के बीच 59 गेंदों में 77 रन की पार्टनरश‍िप हुई। तब लगा कि ऑस्ट्रेलिया जीत जाएगी।
इसी दौरान बर्ल ने मैक्सवेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया। यहीं से ऑस्ट्रेलिया की पारी भी ब‍िखर गई। मार्कस स्टोइन‍िस और बेन ड्वारशुइस दोनों छह रन बना पाए। रेनशॉ भी 44 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए। उनके रूप में ऑस्ट्रेलिया को 139 रन पर 8वां झटका लगा। एडम जाम्पा दो रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी ओर पहले जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की संयमित पारी खेलकर पारी को थामे रखा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।

वहीं विकेटकीपर तादिवानाशे मारुमानी (35) और रयान बर्ल (35) ने भी उपयोगी योगदान दिया, जबकि कप्तान सिकंदर रजा 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी कमजोर दिखी और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने एडम जाम्पा का भी अच्छी तरह से सामना किया। जाम्पा ने अपने चार ओवरों में 31 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *