चेन्नई। तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में भारतीय टीम शामिल किए गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर वनडे खेला जाएगा। हर्षित राणा हाल ही घुटने की चोट से उभरे हैं।बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
इससे पहले राणा टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के समय चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी। इस वजह से वह टी20 विश्व कप और आईपीएल में नहीं खेल पाए थे।
भारत ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजित बढ़त बना ली है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विज्ञप्ति में बताया, ‘‘हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं। ’’
राणा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह ले सकता है, जिन्होंने इस श्रृंखला में अभी तक दोनों मैच खेले हैं। इससे भारत को चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति में निचले क्रम में एक उपयोगी बल्लेबाज का विकल्प भी मिलेगा। इससे टीम प्रबंधन को ब्रिटेन के दौरे से पहले उनकी फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने का मौका मिलेगा।