RCA चुनावों में भाजपा के तीन गुट उतरे,कौन बनेगा अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के नामांकन दाखिल की आखिरी तारीख को चुनावो में भाजपा के तीन गुट अध्यक्ष पद के लिए धनंजय सिंह खींवसर, पराक्रम सिंह राठौड़ और बृजकिशोर उपाध्याय के नामांकन दाखिल हुए हैं। हालांकि चुनाव कौन लड़ेगा,इसका फैसला भाजपा में केंद्रीय स्तर पर ही हो पाएगा।

तीनों खेमों ने अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। तीसरे गुट के साथ वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पहुंचे। हालांकि इस दौरान पराक्रम सिंह राठौड़ भी उनके साथ नजर आए।  धनंजय सिंह खींवसर ने कहा, हमें सरकार की और से कोई मैसेज नहीं मिला तो हम नामांकन दाखिल करने आ गए. जोधपुर जिला क्रिकेट संघ से जुड़े खींवसर गुट की ओर से अध्यक्ष पद पर खुद धनंजय सिंह खींवसर और दीनदयाल कुमावत ने नामांकन दाखिल किया है।

खींवसर गुट से अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और दीनदयाल कुमावत,उपाध्यक्ष पद पर मोहित यादव और पवन दिलावर,सचिव पद पर मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी,संयुक्त सचिव पद पर विनोद सहारण,कोषाध्यक्ष पद पर आशीष तिवाड़ी के साथ कार्यकारिणी सदस्य पर अरिष्ट सिंघवी सामने आए हैं।
वहीं पराक्रम सिंह राठौड़ गुट ने अध्यक्ष पद पर पराक्रम सिंह राठौड़ ,सचिव पद पर मनोज शर्मा,उपाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा और रतन सिंह,कोषाध्यक्ष पद पर सुशील जैन,संयुक्त सचिव पद पर सुशील जैन और रतन सिंह ,कार्यकारिणी सदस्य पर धर्मवीर सिंह शेखावत ने नामांकन आया है।
खींवसर एवं पराक्रम गुट के अलावा तीसरे खेमे के बृजकिशोर उपाध्याय का नामांकन दाखिल कराने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आए। इस गुट से उपाध्यक्ष पर रतन सिंह,सचिव पर पिंकेश पोरवाल,संयुक्त सचिव पद पर राजेश सारस्वत,कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु अग्रवाल और कार्यकारी सदस्य के लिए अरिष्ट सिंघवी के नामांकन सामने आए हैं।
इस चुनाव ने नेता पुत्र धनंजय सिंह खींवसर, मोहित यादव, पवन दिलावर, आशीष तिवाड़ी, अरिष्ट सिंघवी और पराक्रम सिंह राठौड़ उतरे हैं। ऐसे में यह चुनाव दिलचस्प हो सकता है। हालांकि नामांकन वापसी पर ही तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *