राजेंद्र राठौड़ के बेटे RCA से भी बाहर किए गए

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से भी राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह को बाहर कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बने पराक्रम सिंह राठौड़ के नामांकन वापस लेने के साथ ही स्पष्ट हो गया है कि चुनाव में मुकाबला आमने-सामने का होगा। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी के दिन 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद सभी 6 पदों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं होगा और सभी पदों पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
चुनाव अधिकारी ऐके पांडे ने बताया कि चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। सुबह 11 बजे एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें 36 जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि और 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। एजीएम के बाद सुबह 11:30 बजे से मतदान शुरू होगा और मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
नामांकन वापसी के बाद छह पदों में से अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय,
उपाध्यक्ष पद पर मोहित यादव और रतन सिंह शेखावत,सचिव पद पर पिंकेश कुमार जैन और मोहित यादव,संयुक्त सचिव पद पर विनोद सहारण और राजेश सारस्वत,कोषाध्यक्ष पद पर आशीष तिवाड़ी और विष्णु प्रकाश अग्रवाल के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए धर्मवीर सिंह शेखावत का अरिष्ट सिंघवी से मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *