जोधपुर में कांग्रेस ने हाइब्रिड उम्मीदवार उतारा, भाजपा के मेहता से मुकाबला

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा की ने जहां पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता को उम्मीदवार बनाया है। उधर कांग्रेस ने हाइब्रिड फार्मूले के तहत राजेंद्र सोलंकी को उम्मीदवार बनाकर मामले को रोचक बनाने का प्रयास किया है।

भाजपा ने मेहता के नाम पर सहमति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बनी, इसके बाद सीएम ने वीडियो कॉल कर उनसे बात की। अब यह मुकाबला बेहद रोचक होगा। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने शहर में नगर निगम के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने की बात कही है। सोलंकी ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, इसलिए वे प्रत्याशी बने हैं।

दरअसल मेहता ने वार्ड संख्या 82 से कांग्रेस के अरविंद परिहार को 486 के अंतर से हराया था। पहले अरविंद परिहार की जगह कांग्रेस राजेंद्र सिंह सोलंकी को यहां प्रत्याशी बना रही थी। बाद में सोलंकी के खास परिहार को प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन शायद मुकाबला तय था, जिसके चलते अब महापौर के पद के लिए आमने-सामने आ गए।
भाजपा में राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया महापौर के दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका नाम कट गया। कांग्रेस की ओर से नामांकन भरने के लिए कांग्रेस के नेता और जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीष पंवार, करण सिंह उचियारड़ा और कांग्रेस के प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत निगम पहुंचे। कांग्रेस की ओर से नरेश चंद्र जोशी, प्रदीप गांग, गणपत सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ निर्दलीय पार्षद भी थे। नरेश जोशी, प्रदीप गांग और गणपत सिंह चौहान के नामांकन तैयार थे, लेकिन ऐन वक्त पर सबको रोक दिया गया। जयपुर से आए एक कॉल ने मेहता का नाम तय करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *