डूसू चुनाव में ABVP का परचम,NSUI चारों खाने चित्त

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर एबीवीपी ने एनएसयूआई का सफाया कर दिया और अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा जमाया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के बागी उम्मीदवार ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की है।
दिल्ली में सीजेपी के बड़े प्रदर्शन और zen G में भाजपा के विरोध के बावजूद एबीवीपी की अजीत बहुत महत्वपूर्ण है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद की मतगणना आखिरी दौर तक इतना करीबी रही कि 14वें राउंड में ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच महज एक वोट का अंतर रह गया। कभी बढ़त एक तरफ जाती तो अगले राउंड में दूसरी तरफ। आखिरकार अंतिम परिणाम में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। चार केंद्रीय पदों के परिणाम में ABVP ने तीन सीटों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर nsui के बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल कर चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर किया। NSUI चारों केंद्रीय पदों में कोई सीट नहीं जीत सकी। मतगणना में 52 ईवीएम के वोटों की गिनती 20 राउंड में पूरी हुई।

अध्यक्ष पद की मतगणना ने पूरे दिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। शुरुआत में ABVP के यश डबास बढ़त बनाए हुए थे । कई राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा ने उन्हें पीछे कर किया। 10वें राउंड में मीणा बढ़त पर थे और 13वें राउंड तक भी मुकाबला उनके पक्ष में था। इसके बाद 14वें राउंड ने मुकाबले को बेहद करीबी बना दिया। इस राउंड में विजय शंकर मीणा को यश डबास से सिर्फ एक वोट की बढ़त मिली। इस स्थिति ने मतगणना को और दिलचस्प बना दिया, क्योंकि दोनों उम्मीदवारों के बीच अंतर इतना कम था कि अगले राउंड के आंकड़े परिणाम की दिशा बदल सकते थे। इसके बाद यश डबास ने वापसी की और अंतिम परिणाम में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 24,576 वोट मिले, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 2,053 वोट रहा।
इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय और NSUI के बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने ABVP और NSUI दोनों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। मतगणना के दौरान वह लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए थे। दीपांशु शौकीन की जीत इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि वह किसी बड़े छात्र संगठन के उम्मीदवार के तौर पर नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। अंतिम परिणाम में उन्हें 30,615 वोट मिले। ABVP की ईशू मौर्य को 16,910 और NSUI के वीर चतरथ को 4,313 वोट मिले।
सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी ने जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान वह लगातार बढ़त में बनी रहीं। उनके सामने NSUI की नम्रता चौधरी थीं। अंतिम नतीजों में रिया छाबड़ी ने 21,650 वोट पाकर यह सीट ABVP के खाते में डाल दी। जबकि नम्रता चौधरी के खाते में 14,869 वोट पड़े। सचिव पद का मुकाबला अध्यक्ष पद की तुलना में कम करीबी रहा, लेकिन शुरुआती दौर से ही इस पद पर दोनों प्रमुख छात्र संगठनों के बीच सीधी टक्कर दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *