एईएन की आकस्मिक चैंकिग, 3 लाख 70 हजार की संदिग्ध राशि बरामद

करौली। जिला एसीबी टीम ने शनिवार को अंता नगर पालिका एईएन के यहां आकस्मिक चैंकिग के दौरान 3 लाख 70 हजार रुपए की संदिग्ध राशि बरामद करके सर्च अभियान शुरू किया है। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी एईएन से पूछताछ कर रही है।

करौली एसीबी प्रभारी जगदीश भारद्वाज के अनुसार एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई ने शनिवार को आकस्मिक चैंकिग की कार्रवाई करते हुए अंता–बारां जिले के सहायक अभिंयता महेंद्र सिंह की तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध राशि 3 लाख 70 हजार रुपए बरामद हुई। अधिकारी से इतनी बड़ी राशि प्राप्त करने के बारे में पूछताछ करने के साथ कार्रवाई शुरू की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द्र गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को सूचना मिली कि नगर पालिका अंता जिला बारां में पदस्थापित सहायक अभियंता महेंद्र सिंह बड़ी मात्रा में अवैध राशि एकत्रित कर शुकवार शाम या शनिवार सुबह अपने घर हिंडौन सिटी, जिला करौली जाएंगे।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली जगदीश भारद्वाज ने बयाना रोड हिण्डौन सिटी में आकस्मिक चैकिंग की कार्रवाई करते हुये महेन्द्र सिंह के कब्जे से संदिग्ध अवैध राशि 3,70,000 रुपए बरामद किए गए। सहायक अभियन्ता द्वारा कोई ठोस सबूत या सन्तोषप्रद जबाव नहीं देने पर राशि को जब्त कर विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने बताया की एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *