चिली के राष्ट्रपति की मोदी की जबरदस्त तारीफ! बोले…जियोपॉलिटिक्स के बड़े खिलाड़ी, पुतिन-जेलेंस्की से खुलकर बात!

PM Modi

PM Modi: चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फोंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। (PM Modi)उन्होंने मोदी को जियोपॉलिटिक्स का बड़ा खिलाड़ी बताया और कहा कि उनकी अनोखी कूटनीतिक क्षमताएं हैं, जिससे वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की दोनों से खुलकर बातचीत कर सकते हैं।

द्रौपदी मुर्मू के भोज में दिया बयान

राष्ट्रपति बोरिक ने यह बयान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए आधिकारिक भोज के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक नेताओं में ऐसी क्षमता बहुत कम लोगों के पास होती है। उन्होंने पीएम मोदी की पिछली यात्राओं का जिक्र किया—जब उन्होंने जुलाई में रूस में पुतिन से मुलाकात की और अगस्त में यूक्रेन जाकर जेलेंस्की से ऐतिहासिक वार्ता की।

‘हर किसी से बातचीत करने की योग्यता’

बोरिक ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं और यही कारण है कि वे हर नेता से संवाद कर सकते हैं, चाहे वह पुतिन, ट्रंप, जेलेंस्की, यूरोपीय यूनियन के नेता, लैटिन अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष या ईरान के राष्ट्रपति हों।

भारत दौरे पर चिली के राष्ट्रपति

चिली के राष्ट्रपति 1 से 5 अप्रैल तक अपने पहले भारत दौरे पर हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं, जिसका उद्देश्य भारत और चिली के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।

मोदी-बोरिक मुलाकात में हुई अहम चर्चा

मंगलवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति बोरिक की मुलाकात हुई, जिसमें व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका भारत का अहम साझेदार है और दोनों देशों में गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *