सीवरेज में काम कर रहे दो बच्चों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार ,एक-एक करोड रुपए मुआवजा दे : कांग्रेस
एक-एक करोड रुपए मुआवजा नहीं दिया तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: खाचरियावास
जयपुर। जयपुर के करधनी थाना इलाके के निवारू रोड पर दो सफाई कर्मियों की सीवरेज में मौत का मामला गर्मा गया है और कांग्रेस ने दोनों मृत कर्मचारियों के लिए एक-एक करोड़ का मुआवजा मांगने के साथ परिजनों को सरकारी नौकरी की मांग कर दी।
इस घटना के बाद राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कांवटिया अस्पताल पहुंचे और मृतक कर्मचारियों के परिजनों से चर्चा की और संवेदना जताई।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सीवरेज में उतरने से वाल्मीकि समाज के दो बच्चों की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए एक-एक करोड रुपए मुआवजा और मृतक परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए इस सारे मामले में सरकार की गलती बताते हुए सरकार से वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। खाचरियावास ने कहा कि सीवरेज में कानून के अनुसार सफाई के लिए कर्मचारी नहीं उतारे जा सकते। इसके बावजूद कर्मचारियों को सीवरेज में उतरकर मालवा साफ कराया जा रहा था। जब एक कर्मचारी नहीं निकल पाया, तो दूसरा उसको बचाने के लिए नीचे उतरा और दोनों की दम घुटने से सीवरेज में मौत हो गई। सरकार हमेशा की तरह यदि वाल्मीकि समाज के बच्चों के साथ धोखा करती है,तो हम सब परिवार और बाल्मीकि समाज के साथ खड़े जो उनके साथ धोखा हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। हम सड़कों पर उतरेंगे।