जयपुर। आज संजय सर्किल से जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का जयपुर बचाओ मार्च शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च में जयपुर प्रभारी विधायक रोहित बोहरा, विधायक रफीक ख़ान, अमीन काग़ज़ी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक गंगा देवी, आरआर तिवारी, पूर्व प्रत्याशी डॉ अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विक्रम शेखावत, गोपाल नावरिया, पंडित महेश सहित हज़ारो लोग मार्च में शामिल हुए ।
जयपुर बचाओ को संबोधित करते हुए जयपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि बीजेपी के भ्रष्टाचार ने शहर की हालत बद से बदतर कर दी है, हज़ारों की संख्या में आए ये इस बात को अच्छे से संकेत दे रहे है कि जयपुर से एक क्रांति का सूत्रपात होने जा रहा है।
जयपुर बचाओ मार्च को संबोधित करते हुए विधायक रफ़ीक ख़ान ने कहा कि पूरा शहर सड़ रहा है और बीजेपी के नेता कमीशन लेने मे मशगूल है। अब उन्हें जयपुर की सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि शहर की इतनी के बाद भी बीजेपी की हिमाकत देखे फिर भे ये कचरा टैक्स, स्मार्ट मीटर और पशु कर के नाम पर लूट पाट कर रहे है।
विधायक अमीन काग़ज़ी ने कहा कि ये हज़ारो लोगो की भीड़ जो इतनी गर्मी और उमस के बावजूद साथ चल रहे है इसे देखते हुए स्पष्ट लग रहा है कि जयपुर में महापौर कांग्रेस का बनने जा रहा है।मार्च को पूर्व अध्यक्ष आरआर तिवारी, अर्चना शर्मा और विक्रम सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया