गैस की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस उतरी सड़कों पर

 

“कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत और महंगी घरेलू गैस के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन: “बीजेपी देश को एक बार फिर लकड़ी और कंडे के युग में धकेल रही है: सुनील शर्मा

जयपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि और शादी-समारोहों के सीजन में व्यावसायिक (कॉमर्शियल) सिलेंडर की आपूर्ति ठप करने के विरोध में आज जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संजय सर्किल पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में पूर्व मंत्री, विधायकगण और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि, “जहाँ एक और संसद में मोदी सरकार कह रही है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है वही गैस एजेंसियों ने बुकिंग बंद करके सिद्ध कर दिया कि सरकार ग़लत बयानी कर रही है। मोदी सरकार की विफलता के कारण एक और घरों का बजट बिगड़ गया है वही आज छोटे व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक बर्बाद हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने और उसकी आसमान छूती कीमतों के कारण जयपुर के सैकड़ों छोटे रेस्टोरेंट, ढाबे और हलवाई की दुकानें बंद होने की कगार पर हैं। व्यापार ठप होने से इन दुकानों पर काम करने वाले हजारों युवाओं की नौकरियां चली गई हैं, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।”

सुनील शर्मा ने कहा कि, “एक तरफ घरेलू सिलेंडर महंगा करके गृहणियों की रसोई में आग लगा दी गई है, तो दूसरी तरफ कॉमर्शियल गैस की किल्लत पैदा कर छोटे व्यापारियों के पेट पर लात मारी जा रही है। यह सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।”

कार्यक्रम में विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों से सिलेंडर की शव यात्राये बाकायदा मातम मनाती हुई आई वही कार्यक्रम में महिलाओं ने चूल्हे पर खाना बना कर यह दर्शाया कि मोदी सरकार दुबारा से लकड़ी और कंडे के युग में देश को भेज रही है। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सरकार का पुतला फूकते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कीमतें तुरंत कम नहीं की गईं, तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को बूथ स्तर तक ले जाकर ‘जेल भरो आंदोलन’ करेगी।
आज के इस विशाल जन-आंदोलन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधानसभा में मुख्यसचेतक रफीक खान, अमीन कागज़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी, पूर्व विधायक गंगा देवी, समाजकल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमैन अर्चना शर्मा, पूर्व प्रत्याशी विक्रम सिंह सहित सभी ब्लॉक, मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *