जयपुर। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार शाम नई दिल्ली के प्यारेलाल भवन( पीएलबी )ऑडिटोरियम में मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड 2026 सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए 20 चयनित पत्रकारों को पत्रकारिता क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड से नवाजा गया। इसी कड़ी में जयपुर राजस्थान से इस साल का बेस्ट फीमेल फ्रीलांस जर्नलिस्ट ऑफ द इयर अवार्ड डॉ मोनिका शर्मा को दिया गया। यहां फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अरुण शर्मा राजस्थान से फेडरेशन के प्रदेश अध्य्क्ष आनन्दपाल तोमर ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और फेडरेशन के किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही फेडरेशन की पूरे देश से आई कार्यकारिणी सदस्यों का भी सम्मान किया। यहां दूर दराज से आए पत्रकारों का मीडिया कार्यों क्षेत्र के योगदान को सराहा और उन्हें विभिन्न श्रेणियीं में एक्सीलेम्स अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। इस कड़ी में जयपुर से फ्रीलांस केटेगिरी में डॉ मोनिका शर्मा और दैनिक भास्कर के संवाददाता अवधेष अकोदिया को खोजी पत्रकारिता के लिए बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य मनीष आयुर्वेद हैल्थ एक्सपर्ट और मोटिवेशनल स्पीकर ने भी स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आयुर्वेद चिकित्सा से मिलने वाले लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए।