खेलते- खेलते दो मासूम टैंक में जा गिरी दोनों की मौत

जयपुर। राजधानी के मानसरोवर इलाके में शिप्रापथ थाना क्षेत्र की जगन्नाथपुरी सेकंड में एक निर्माणाधीन मकान में लापरवाही के चलते दो मासूम बच्चियों की पानी से भरे एक गहरे टैंक में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियों के माता-पिता उत्तर प्रदेश और बिहार निवासी हैं, जो मेहनत मजदूरी करते हैं

घटनाक्रम के अनुसार कल शाम करीब 7:30 बजे, राधिका और गौसिया घर के पास खेल रही थीं। यही नजदीक पास ही एक मकान निर्माण चल रहा है। यहां निर्माण पिछले लगभग 10 दिनों से बंद था। मकान मालिक ने वहां 8 फीट गहरा पानी का हौद बनवाया था, जिसे किसी चीज से ढका नहीं गया था। यही खेलते-खेलते बच्चियों उस खुले टैंक में जा गिरीं। मौके पर पड़ीं उनकी चप्पलों से पता चला कि बच्चियां टैंक में गिरी हैं।
हादसे का शिकार हुई बच्चियों के माता-पिता यहां किराए के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं। राधिका के पिता दिव्यांग हैं, जो ट्राईसाईकिल पर घूम-घूमकर मोबाइल कवर बेचते हैं। दूसरी बच्ची गौसिया के पिता पेंटर का काम करते हैं। शाम को जब बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उन्हें आसपास बहुत ढूंढा, लेकिन अंत में उनके शव पानी के टैंक में मिले।
इस घटना के सामने आए CCTV फुटेज में दोनों मासूम बच्चियां हौद के आसपास बेफिक्र होकर खेलती नजर आ रही है। खबर मिलते ही शिप्रापथ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहाँ उनका पोस्टमार्टम होगा। अब तक परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस गंभीर लापरवाही की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *