लोक सभा तथा केंद्रशासित प्रदेश और प्रादेशिक विधान सभा की जनलेखा समिति के सभापतियों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस 3 व 4 नवम्बर को तिरुवनंतपुरम केरल में
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी होंगे शामिल
जयपुर। लोकसभा सचिवालय द्वारा दिनांक 3 और 4 नवंबर 2026 को जनलेखा समिति के सभापतियों के अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन केरल विधानसभा, त्रिवेन्द्रम में आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में लोकसभा, केंद्रशासित प्रदेश एवं भारत के समस्त राज्यों की विधान सभाओं की जनलेखा समिति के सभापति भाग लेंगे।
राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और जनलेखा समिति के सभापति टीकारा जूली भी सम्मेलन में शामिल होने हेतु 2 नवंबर को वायुयान द्वारा दोपहर 3:25 बजे दिल्ली से त्रिवेंद्रम के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे जन लेखा समिति को अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुख और आधुनिक प्रशासनिक चुनौतियों के अनुकूल बनाने के लिए संस्थागत, प्रक्रियात्मक और तकनीकी सुधारों के सम्बन्ध में विचार भी रखेंगे।
नेता प्रतिपक्ष जूली दिनांक 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे त्रिवेंद्रम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।