साईं होप की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी,चौथा T20 वेस्टइंडीज जीता,सीरीज बराबर

हैदराबाद । चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया है। 247 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज ने 24 रनों से चौथा टी20 जीता। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में तूफानी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया 223 तक ही पहुंच सकी। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शतक जड़ा. वहीं गेंदबाजी में कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 3 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा छूआ। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे तेज फिफ्टी थी। संजू सैमसन ने आते ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की पिटाई कर दी थी। वह 23 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उन्होंने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे किए।
कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उसके बाद 13वें ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हुए तो भारत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। अभिषेक ने 24 गेंद में 29 रन ही बनाए। अभिषेक के आउट होते ही अगली गेंद पर नमन धीर जीरो पर आउट हुए। गुडाकेश मोती ने दोनों को पवेलियन भेजा।
12वें ओवर में 130 रनों पर 5 विकेट गिरे तो तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने लड़ाई लड़ी। दोनों ने जरूरी रन रेट के हिसाब से रन बनाए। हालांकि, जब भारत को 19 गेंद में 48 रन बनाने थे, तब तिलक आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंद में दो चौकों और तीन छ्क्कों की मदद से 43 रन बनाए। नितीश रेड्डी 20 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौके और चार छक्के जड़े। 19.4 ओवर में टीम इंडिया 223 रनों तक पहुंच सकी।

ईशान किशन ने आते ही छक्के लगाया, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी आउट हो गए। अभिषेक शर्मा को पावरप्ले में ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला. ज्यादातर सैमसन ने ही बैटिंग की। ऐसे में अभिषेक उम्मीद के मुताबिक विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं कर सके। लगातार विकेट गिरने से भी उनपर दबाव बढ़ता गया।

भारतीय दौरे पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाही होप भारतीय गेंदबाजों के लिए हर मैच में खौफ बने हुए हैं। चौथे T20 में भी होप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम को बड़ा स्कोर दिया है।
यहां वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मैच में भारत के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 247 रन बना दिए। टीम के कप्तान शाई होप ने एक और शतकीय पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए।
शेरफेन रदरफोर्ड ने आखिर में 26 गेंदों में 49 रनों की तेज पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जबकि हेटमायर ने 12 गेंद में 33 रनो की पारी खेली और टीम के रन बनाने की गति को कभी नीचे नहीं गिरने दिया। रोमन पावेल 17 गेद में 24 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। रोमारियो शेफर्ड और ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *