पाली के मोहम्मद जावेद को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

जयपुर। जयपुर में आयोजित की गई समर मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में पाली के मोहम्मद जावेद ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। नागौर के महेश गिरी को बेस्ट पोजर और बीकानेर के इन्द्र सैन को मोस्ट इम्प्रूव्ड बॉडी बिल्डर चुना गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बॉडी बिल्डरों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी शारीरिक क्षमता और मांसपेशियों की बनावट का प्रदर्शन किया। राजस्थान बॉडी बिल्डिंगएसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मेन्स एथलीट फिजिक में मोहम्मद जावेद (पाली) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अक्षत (अजमेर) दूसरे और शुभम खर्रा (जयपुर) तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव, संदीप सिंह राठौर, डॉ. जय सिंह शेखावत और राज्य संघ के कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने विजेता एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। 55 किग्रा वर्ग में जयपुर के शहदिपकुरैशी, 60 किग्रा में बीकानेर के शोएब हुसैन, 65 किग्रा में नागौर के महेश गिरी, 70 किग्रा में बीकानेर के इन्द्र सैन और 75 किग्रा में पाली के मोहम्मद जावेद विजेता रहे। 80 किग्रा वर्ग में भीलवाड़ा के शहजाद खान, 85 किग्रा में अलवर के विशाल सिंह और 90 किग्रा में जयपुर के रितिक शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। मेन्स स्पोर्ट्स फिजिक के 170 सेमी तक वर्ग में अजमेर के अंशु मूलचंदानी, 177 सेमी तक वर्ग में बांसवाड़ा के मो. शहबन तथा 177 सेमी से अधिक वर्ग में जोधपुर के फरहान खिलजी विजेता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *