ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस सेवादल का सत्याग्रह

जयपुर। देशभर में कथित वोट चोरी और SIR के माध्यम से करोड़ों लोगों के नाम गलत तरीके से काटे जाने का विरोध करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त की स्थिति की मांग पर आंदोलन हो रहे हैं।
इसी सिलसिले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से वोट चोरी के खिलाफ राजधानी जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाने के बाद अब राजस्थान कांग्रेस सेवादल की ओर से शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। शाम को कार्यकर्ता राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ कूच ​करेंगे। जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा।

कांग्रेस सेवादल के सत्याग्रह में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों ‘रघुपति राजा राघव राम’ और ‘वैष्णव जन’ जैसे भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की ओर से शाम को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर कूच किए जाने को लेकर पुलिस ने भी तगड़ा बंदोबस्त किया है। पुलिस कमिश्नरेट के बाहर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। पुलिस के साथ-साथ आरएसी और एसटीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है। इसी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि जिस तरह के उनके क्रियाकलाप रहे हैं, उसकी जांच सरकार को करानी चाहिए ताकि जनता और विपक्ष को भी विश्वास हो सके कि देश में निष्पक्ष निर्वाचन आयोग है। उन्होंने कहा कि इसकी मांग हम राष्ट्रपति से भी करेंगे कि राष्ट्रपति को इस मामले में दखल देकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना चाहिए।

हेमसिंह शेखावत ने कहा कि दावा किया कि प्रदेश में ही भाजपा के लोगों के दो-दो जगह नाम होने की हमने शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की, लेकिन निर्वाचन आयोग ने हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में फिर से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति होनी चाहिए थी, जिसे मोदी सरकार ने हटा दिया था। ताकि आयोग में निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन गांधीवादी तरीके से चल रहा है, और हम गांधीवादी तरीके से ही निर्वाचन आयोग की तरफ कूच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *