रोटरी फाउंडेशन सेमिनार में जुटेंगे 300 से अधिक रोटेरियन

रोटरी फाउंडेशन सेमिनार में जुटेंगे 300 से अधिक रोटेरियन Global Grant, CSR और बड़े सामाजिक प्रकल्पों पर होगा मंथन

जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन के आतिथ्य में आज जयपुर क्लब लिमिटेड में रोटरी फाउंडेशन सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में रोटरी फाउंडेशन की कार्यप्रणाली, ग्लोबल ग्रांट, सामाजिक सरोकारों के लिए बड़े एवं स्थायी प्रकल्प, CSR के माध्यम से समुदाय के विकास तथा परोपकार की प्रभावी भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। इसमें लगभग 300 रोटेरियन सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर-इलेक्ट गुरजीत सिंह सेखों भी विशेष रूप से उपस्थित होकर अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3192, बेंगलुरु के प्रांतपाल रवि शंकर डाकोजू भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सेमिनार में आईएएस निवृत्ति अवहद तथा पद्म भूषण डी. आर. मेहता अपने अनुभव एवं विचारों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित करेंगे। डिस्ट्रिक्ट रोटरी फाउंडेशन चेयर डॉ. राखी गुप्ता तथा डॉ. निर्मल कुनावत भी अपने विचार साझा करेंगे। विशेषज्ञों के अनुभवों के साथ रोटेरियन यह समझ सकेंगे कि रोटरी फाउंडेशन के संसाधनों, ग्लोबल ग्रांट और CSR जैसी व्यवस्थाओं का प्रभावी उपयोग कर समाज में व्यापक एवं दीर्घकालिक परिवर्तन कैसे लाया जा सकता है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के प्रांतपाल अरुण बगड़िया ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य रोटेरियनों को रोटरी फाउंडेशन की संभावनाओं से अधिक गहराई से जोड़ना तथा ऐसे बड़े और टिकाऊ सामाजिक प्रकल्पों के लिए प्रेरित करना है, जिनका लाभ लंबे समय तक समुदाय को मिल सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा को व्यापक प्रभाव में बदलने का सशक्त माध्यम है।
डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर अजय काला के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार में रोटरी फाउंडेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा प्रकल्पों के लिए संसाधन जुटाने, CSR सहयोग प्राप्त करने और बड़े स्तर पर सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम के दौरान आर्च सी. क्लम्प सोसायटी (Arch C. Klumph Society) के सदस्यों एवं मेजर डोनर्स का सम्मान भी किया जाएगा। रोटरी फाउंडेशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन सदस्यों के सम्मान के माध्यम से सेवा और परोपकार के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, आर्थिक एवं सामुदायिक विकास तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में प्रभावी और स्थायी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित यह सेमिनार रोटेरियनों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और सेवा के नए अवसरों का मंच बनेगा।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष इश्विंदर सिंह के संयोजन में तथा रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन की अध्यक्ष रानू श्रीवास्तव के सहयोग से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *