सुनील बंसल ने राहुल गांधी के स्टूडेंट्स  संवाद को पॉलिटिकल ड्रामा बताया

कोटा। राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी सुनील बंसल ने ड्रामा बताया है। नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्टूडेंट्स  संवाद को पॉलिटिकल ड्रामा बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि 21 जून को नीट परीक्षा फिर से हो रही है और पहले हुए पेपरलीक की निश्चित रूप से जांच पूरी होगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी सरकार करेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कॉकरोच पार्टी का हश्र भी अच्छा नहीं होगा।

बंसल ने कहा कि राहुल गांधी कोटा आ रहे हैं और यह पॉलिटिकल ड्रामा है। आने वाले दिनों में छात्रों की परीक्षा भी है और वे संवाद करने भी आ रहे हैं. चार दिनों के बाद परीक्षा है तो कैसे संवाद करेंगे? यह समझ में नहीं आ रहा है। कोटा में बंसल ने मीडिया से मोदी सरकार के ’12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर बात की।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 50 साल से गुंडाराज चल रहा था। पहले 35 साल कम्युनिस्ट शासन था। बीते 15 साल ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार रही। वहां के लोग इससे परेशान हो गए थे, इसीलिए इस बार बंगाल में बदलाव के लिए वोट डाला गया। पहली बार 93% मतदान हुआ. हर आदमी सरकार बदलने के लिए काम कर रहा था।
भारत के इतिहास में स्टेट इलेक्शन में इतनी वोटिंग कभी नहीं हुई। जनता के मन का आक्रोश था, जो वोटिंग में बदला। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने अच्छा प्रयास किया। स्ट्रेटजी बनाकर काम किया, इसलिए चुनाव जीते। टीएमसी सांसदों के पाला बदलने के सवाल पर कहा कि एक भी सांसद ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली। ये सभी सांसद टीएमसी से दूसरी पार्टी में गए हैं, जहां उन्होंने एनडीए को समर्थन दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बसंल ने कहा कि भारत में ऐसा प्रयोग लंबे समय से चल रहे हैं। इसके पहले भी कई प्रयोग आए हैं। पहले भी जैसे प्रयोग का हश्र हुआ, इसका भी हो जाएगा। इसके पहले बंसल ने एमबीएस अस्पताल में जरूरतमंद दिव्यांगों को उपकरण भेंट किए। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा और कल्पना देवी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *