बेंगलुरु। डीके शिवकुमार को आज शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। डीके 3 जून को लोकभवन में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज विधानसभा की तीसरी मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में आधिकारिक तौर पर डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। शपथ ग्रहण 3 जून को लोकभवन के ग्लास हाउस में होगा।
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि मीडिया में नए सीएम के शपथ ग्रहण की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण विधानसौध में नहीं हो रहा है।
यह शपथ ग्रहण 3 जून को लोकभवन नें करने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि
शपथ ग्रहण का समय तय नहीं हुआ है,लेकिन आज शाम तक समय तय हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितने मंत्री शपथ लेंगे। इस पर कांग्रेस हाईकमान फैसला करेगा।