व्यापारिक जगत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कबायद तेज
बिरला ऑडिटोरियम में राजस्थान के व्यापारियों का महाकुंभ 19 को
जयपुर। व्यापारिक जगत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और प्रदेश के उद्यमियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जयपुर व्यापार महासंघ ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। जयपुर व्यापार महासंघ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव होगा। आयोजन को लेकर व्यापारियों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सम्मेलन को ऐतिहासिक स्तर पर सफल बनाने की रणनीति तेज हो गई है। व्यापारियों की यह रणनीति जयपुर के ही नहीं वरन राजस्थान के व्यापारियों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ऐतिहासिक सोच,वृहद आयोजन और दूरगामी महत्व वाले कार्यक्रम के बारे में जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान के आर्थिक विकास की दिशा और दशा निर्धारित करेगा व्यापार जगत के लिए इस पहल को अब तक का व्यापार जगत के लिए सबसे सराहनीय कदम कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। व्यापार बढ़ेगा, राजस्थान बढ़ेगा के संकल्प के साथ डिजिटल सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बल मिले इसी उदेश्य को ध्यान में रखकर आयोजन की युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से जयपुर सहित पूरे राजस्थान के छोटे-बड़े व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं और उद्यमियों को डिजिटल रूप से साक्षर और आत्मनिर्भर बनाने का खाका तैयार किया जाएगा, ताकि वे वैश्विक बाजार की प्रतिस्पर्धा में मजबूती से मुकाबला कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के प्रत्येक कोने में बैठे व्यापारी और महिला उद्यमियों तक डिजिटल अवसरों, ई-कॉमर्स की बारीकियों और तकनीकी जागरूकता को प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।
यह सम्मेलन ही नहीं होगा, बल्कि इसमें व्यापारियों के लिए व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान वर्धन हेतु विशेष अवेयरनेस सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विषय विशेषज्ञ व्यापारियों को विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
कुर्ता-पेंट में दिखेगी व्यापार एकता
व्यापारियों ने आयोजन को लेकर व्यापार जगत में एक जुटता दिखे इसको लेकर कुर्ता और पेंट एक ही कलर में बनवाने कर भी निर्णय लिया है।इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल,महामंत्री सुरेश सैनी, गणगोरी बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित जोशी, महामंत्री श्रीधर गुप्ता कोषाध्यक्ष तोताराम रामनानी,सोडाला व्यापार मण्डल महामंत्री पंकज शर्मा, अजमेर रोड व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा महामंत्री रुपेश चन्देल नीरज मित्तल चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के श्रीकृष्ण अवतार अचल जैन सहित अनेक गणमान्य व्यापारियों ने आयोजन को लेकर के अपनी नई पोशाक सिलवाना शुरू कर दिया है।