गैंगरेप पीड़ित छात्रा के परिवार से मिलकर सख्त कार्रवाई करें मुख्यमंत्री- खाचरियावास*
मंत्री गौतम दक ने पुलिस वालों को मां बहन की गालियां देकर भाजपा का असली चरित्र प्रदर्शित कर दिया: खाचरियावास
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास में कहा कि परिचित के साथ मंदिर गई छात्र के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे समाज को हिला कर रख दिया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार भारत सरकार ने राजस्थान को बलात्कार में नंबर वन बताया है। ऐसे में एक बार फिर एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तुरंत प्रभाव से गैंगरेप पीड़ित छात्रा से मिलकर इस मामले में सबसे सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए
खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री आज तक किसी भी बलात्कार पीड़ित महिला से नहीं मिले,ना उनसे पर उनके परिवार से मिलकर कभी ऐसे मामलों में एक जनसेवक की भूमिका निभाई। उनकी जिम्मेदारी बनती है, ऐसे मामलों में वह खुद बलात्कार पीड़ित परिवार से मिले। जिससे ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो सके और सरकार की गंभीरता नजर आए।
खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई ।जनता की सुनने वाला कोई नहीं है चेन तोड़ने, किडनैप माफिया, भू-माफिया, लूट,डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है ऐसे में सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिएं। खाचरियावास ने कहा कि मंत्री गौतम दक ने जिस तरह से पुलिस को मां बहन की गालियां दी है, उससे भाजपा सरकार का असली चाल चरित्र चेहरा सामने आ गया है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को उनकी गाली का वीडियो जनता के सामने रखना चाहिए व बताना चाहिए कि यदि मंत्री इस तरह से पुलिस के लोगों को मां बहन की गालियां देंगे, तो जनता में क्या संदेश जाएगा। भाजपा सरकार का असली चरित्र आज मंत्रियों की अभद्र भाषा में सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को बताना चाहिए क्या यह बीजेपी का असली चाल चरित्र चेहरा है। यदि भाजपा के मंत्री इस तरह से गालियां देंगे तो आम आदमी सरकार पर भरोसा कैसे करेगा। यदि मंत्री गालियां देंगे तो सरकार का भरोसा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।