9 दिन के तेल के भरोसे देश नहीं चलेगा –
कांग्रेस अभियोग अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का अल्बर्ट हॉल से तांगा मार्च
जयपुर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस अभियोग अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने आज अल्बर्ट हॉल से तांगा मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व कर रहीं कांग्रेस नेत्री योगिता पंकज शर्मा ने केंद्र सरकार को तेल संकट, महंगे दूध और गरीब विरोधी नीतियों पर जमकर घेरा।
प्रकोष्ठ की अध्यक्ष योगिता शर्मा ने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर गहनाबंदी, और अब पेट्रोल महंगा। अब जहाज रुके तो पेट्रोल और महंगा, बच्चों का दूध महंगा। ये हत्यारी सरकार है।
शर्मा ने कहा कि”सरकार हाथ जोड़कर विनती सुन ले – महंगाई की मार कम करो। ये जो दूध महंगा कर रहे हैं, ये हत्यारे हैं, राक्षस प्रवृत्ति के हैं। बच्चों से उनका दूध भी छीन रहे हैं।”
योगिता शर्मा ने कहा कि”लाल सागर और हार्मोन के जहाज रोके जा रहे हैं, रास्ता 15 दिन लंबा हो गया, किराया 3 गुना बढ़ गया। फिर भी सरकार बहनों को ज्ञान दे रही है सोना मत खरीदो। मैं पूछती हूँ – अमेरिका-जापान के पास महीनों का ऑइल रिजर्व है, भारत देश के पास 9 दिन का तेल क्यों? 9 दिन के तेल के भरोसे सुपर पावर बनने चले हैं? ये मैनेजमेंट नहीं, क्रिमिनल लापरवाही है।”
“पेट्रोल 120 रु तो पहले ही है, कल अगर जहाज रुके तो 200 रु होगा? इसलिए तांगा निकाला है – ये मजबूरी का सिंबल है। जब तक तेल 120 से नीचे नहीं आता, जब तक बच्चे का दूध और बहन का सोना आज़ाद नहीं होगा, ये तांगा रुकेगा नहीं।”प्रकोष्ठ के सचिव धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव गौरी शंकर, उपाध्यक्ष कृष्णा सूद एवं आशा राठौर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “महंगाई वापस लो, 9 दिन का तेल नहीं चलेगा” के नारे लगाए। तांगा मार्च अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर रामनिवास बाग, न्यू गेट, बापू बाजार होते हुए सांगानेरी गेट पर हुआ