भारतीय पासपोर्ट पर लन्दन में चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बने रणजीत राठौड़

भारतीय पासपोर्ट पर लन्दन में चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बने रणजीत राठौड़

जयपुर। राजस्थान के पाली जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर एक युवा ने सात समंदर पार लंदन की राजनीति में अपना परचम लहराया है। सोजत रोड के समीप स्थित धुंधला गांव के निवासी रणजीत सिंह राठौड़ ने इंग्लैंड के लंदन स्थित नॉर्थवुड हिल (Northwood Hills) क्षेत्र काउंसलर का चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही उन्होंने पूरे भारत और विशेषकर राजस्थान का नाम वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है।

इस जीत की सबसे खास बात यह है कि रणजीत सिंह राठौड़ ने वहां की नागरिकता लिए बिना भारतीय पासपोर्ट पर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया और जीत दर्ज की। बताया जा रहा है कि भारतीय पासपोर्ट पर रहते हुए लंदन में इस स्तर का चुनाव जीतने वाले वे विश्व के पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं।
इससे पहले लंदन स्थित ब्रूनेल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव जीतने वाले पहले एशियन भारतीय भी रंजीत राठौड़ बने थे।

दिलीप सिंह राठौड़ के पुत्र रणजीत सिंह की राजनीतिक यात्रा भारत से ही शुरू हो गई थी। वे पूर्व में एक सक्रिय छात्र नेता रह चुके हैं और छात्रों के हितों के लिए लगातार काम करते रहे हैं। छात्र राजनीति से जनसेवा के इसी जज्बे को वे अपने साथ लंदन ले गए, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का दिल जीता और अब वे लंदन की राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
बिना विदेशी नागरिकता लिए, केवल भारतीय पासपोर्ट पर चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय नागरिक है।
इस अद्वितीय उपलब्धि पर धुंधला गांव, पाली जिले और पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है।
रणजीत सिंह राठौड़ की यह सफलता यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी भौगोलिक सीमा आपकी कामयाबी का रास्ता नहीं रोक सकती। पाली सहित पूरे देश के लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन्हें इस ऐतिहासिक और गौरवशाली जीत की बधाइयां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *