ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा पहाड़ी सड़क पर राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ ,जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। घटनास्थल से कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर ज़िले में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से पंद्रह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी सड़क पर एक मोड़ से गुज़रते समय हुआ। उन्होंने बताया कि एक बड़ा बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब बस एक दूरदराज के गांव से ऊधमपुर की ओर जा रही थी। इस घटना के बारे में और जानकारी अभी जुटाई जा रही है।
राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के जिला कलेक्टर मिंगा शेरपा से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में सिंह ने कहा, ‘अभी-अभी मैंने ऊधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की। मुझे एक घंटे से भी कम समय पहले रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस के गांव कनोट में एक दुखद सड़क हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली थी।
उन्होंने आगे कहा, ‘बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।