15, 280 करोड़ में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, आधिकारिक घोषणा बाकी

जयपुर। गुवाहाटी। अमेरिका के बिजनेसमैन के रूप में ipl फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। यूं कह सकते हैं कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ऑफिशियल तौर पर बिक चुकी है। साल 2026 के अंत में कोल सोमानी को पूरी तरह फ्रेंचाइज का मालिकाना हक मिल जाएगी।

दरअसल फ्रेंचाइज का सेल प्रोसेस पूरा हो चुका है और अब ये टीम लीग इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी टीम बन गई है। राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा है। उन्होंने 100 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है। काल सोमानी को अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वाल्टन का सपोर्ट है, जो वॉलमार्ट को उत्तराधिकारी भी हैं।
एक रिपोर्ट अनुसार फ्रेंचाइज को 15, 280 करोड़ में खरीदा गया है। ऐसे में ये पहली आईपीएल टीम है जिसे इतनी कीमत में बेचा गया है। आरसीबी की वैल्यू इससे ज्यादा होने के आसार हैं लेकिन अब तक डील को लेकर कोई जानकारी नहीं है,लेकिन स्पोर्ट्स तक को ऑफिशियल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में सबसे आगे जरूर चल रहे हैं, लेकिन इस डील पर अभी फाइनल फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही ऑफिशियल तौर पर इसका ऐलान किया जा सकता है।

इससे पहले संजीव गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स को तकरीबन 7 हजार करोड़ में खरीदा था। ये डील उन्होंने साल 2022 में की थी. वहीं टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस के 67 प्रतिशत हिस्सेदारी को 5020 करोड़ में लिया था।

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक बनने वाले कोल सोमानी भारत में जन्मे हैं। कोल के पिता 16 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में साल 1998 में वो भारत से अमेरिका शिफ्ट हो गए। सोमानी ने पिछले 15 सालों में डेटा प्राइवेसी, स्पोर्ट्स टेक वाले बिजनेस को शुरू किया और उन्हें लीड किया। वो कई छोटी कंपनियों के मालिक भी हैं। गोल्फ में भी उनकी हिस्सेदारी है जिसमें उनके पैसे लगे हुए हैं।

जहां तक राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए ,तो आईपीएल की पहली चैंपियन टीम है। इस साल 2026 में टीम को अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ गुवाहाटी में खेलना है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स का पिछले साल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। राजस्थान ने 14 मैचों में 4 में जीत और 10 में हार झेलनी थी। 2026 में टीम अंत में 9वें पायदान पर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *