नई दिल्ली। टीएमसी के नेतृत्व में समूचे विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में दिया गया है। 190 सांसदों के हस्ताक्षर वाले नोटिस में चुनाव आयुक्त पर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार सहित 7 गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष बड़ी तैयारी में लगा रहा। दोनों सदनों के विपक्षी सांसद इस मसले पर एकजुट हैं। महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा के करीब 130 सांसद और राज्यसभा के 60 सांसदों ने एक नोटिस पर हस्ताक्षर किए । बताया जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी अभियान की अगुवाई तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद कर रहे हैं।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के 5वें दिन सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा की बैठक शुरू होते ही पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताओं पर चर्चा की मांग की है। हंगामा बढ़ने पर लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में ट्रेड रूट में रुकावट के बीच ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताओं पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में दिए बयान का समर्थन करते हुए, सुखदेव भगत ने कहा कि LPG की कथित कमी किसी पार्टी का मुद्दा नहीं है और केंद्र से जनता को भरोसे में लेने की अपील की। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए, उन्होंने यह भी दावा किया कि गुरुवार को लोकसभा में बोलते समय राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया। गया था.